Friday, October 23rd, 2026

लापता जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या 

भोजपुर 
बिहार में अपराधियों ने आरा- बक्सर फोरलेन के पास जमीन कारोबारी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन कारोबारी युवक बीते तीन दिन से लापता था। घटना आरा से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली में घटी। मृत युवक के परिजनों ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने कहा कि 24 फरवरी को फोनकर घर से बुलाया गया था। घर से बुलाने के बाद हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार युवक एलआईसी एजेंट और जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। वह पहले फौज में था। कहा जाता है कि उसे फौज से निकाल दिया गया था। वह मसाढ़ का रहने वाला युवक आरा शहर के संकटमोचन में रहता था। वहीं पुलिस ने मृत युवक के साले को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय